फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फिर शुरू होगा नेहरू मार्केट में फुटपाथ बनाने का कार्य

Fri, 29 Dec 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नेहरु मार्केट में फुटपाथ बनाने का कार्य फिर से शुरू किया जाएगा। महापौर डॉ. अजय कुमार, नगरायुक्त गजल भारद्वाज के साथ व्यापारियों की बैठक में सहमति बनी। बैठक में स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महापौर ने व्यापारियों को स्पष्ट किया कि नेहरु मार्केट में फुटपाथ निर्माण का कार्य नगर निगम की मूल नालियों के एलाइनमेंट को आधार बनाकर ही किया जाएगा। नगरायुक्त ने भी स्पष्ट किया कि दुकानें जब फ्री होल्ड की गयी थी उस समय का दुकान का क्षेत्रफल निगम की फाइलों में है। उसके अनुसार तकनीकी अधिकारियों से नालियों का चिन्हांकन कराया जायेगा। इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर भी सहमति बनी। बैठक में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मुख्य अभियंता निर्माण बी के सिंह, डीजीएम स्मार्ट सिटी दिनेश सिंघल के अलावा पार्षद मुकेश गक्खड़, व्यापारी नेता राजकुमार मक्कड़, संजय फुटेला, अनेश शर्मा, अश्वनी अरोड़ा, हरीश गंभीर, विजय चावला व विवेक चड्ढा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें