सहारनपुर। सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए रविवार को तमाम पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में एक ओर जहां मरीजों ने अपना इलाज कराया, वहीं रोगियों और तीमारदारों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
पीएचसी सबदलपुर में मेले का उद्घाटन राज्य मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने किया। उन्होंने लोगों को मेलों का लाभ उठाने की अपील की। उनका कहना था कि योगी सरकार प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सीएमओ डॉ. बीएस सोढी, अनवर अंसारी, हेमंत शर्मा आदि रहे।
उधर, नेहरू मार्केट स्थित अर्बन पीएचसी पर हुए मेले का उद्घाटन रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम और सीएमओ डॉ. बीएस सोढी ने संयुक्त रूप से किया। मेले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. आकाशदीप, डॉ. अनिल कुमार, मोनिका शुक्ला, माही राजपूत, शुभम, सरला, रुचिका फैजान आदि रहीं।
यूनानी कार्यशाला का समापन
सहारनपुर। यूनानी रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर की ओर से देहरादून रोड स्थित होटल क्लार्क में आयोजित कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया। समापन पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। समापन के दौरान डॉ. मोहम्मद आरिफ, डॉ. अब्दुल्लाह वेग, डॉ. अहसान, डॉ. अनवर सईद सिद्दीकी, हामिद अली, अब्दुल अजीज, डॉ. काशिफ जकई, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद शाहिद आदि रहे।