दून हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। श्रोत ग्रामीण
बिहारीगढ़। शिवालिक की पहाड़ियों में मोहंड से ऊपर सड़क गड्ढों में तब्दील होने के कारण रविवार को भी लंबा जाम लग गया। जाम लगने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 20 मिनट का सफर तय करने में यात्रियों को ढाई घंटे का वक्त लगा।
बता दें कि दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 307 बरसात होने के कारण सड़क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गई है जिस कारण आए दिन जाम की समस्याएं उत्पन्न रहती हैं।
रविवार को भी मोहंड से ऊपर शिवालिक की पहाड़ियों में लाल पुल के निकट जाम लग गया। देखते ही देखते थोड़ी देर में वाहनों की लंबी कतारे लग गई। जाम शिवालियों की पहाड़ी से लेकर गणेशपुर तक पहुंच गया। चार घंटे तक यात्री जाम से जूझते रहे उसके बाद पुलिस प्रशासन ने एलिवेटेड रोड को खुलवाकर उस पर वाहनों का आवागमन सुचारु कराया तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।