फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 20 अगस्त को काला रिबन बांधकर काम करेंगे व्यापारी

Sun, 17 Aug 2025 10:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 20 अगस्त को महानगर के व्यापारी काला झंडा लगाकर और बाजुओं पर काला रिबन बांधकर काम करेंगे। यह निर्णय सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में लिया गया। व्यापारी दो महीने पहले निगम कर्मचारियों द्वारा एक व्यापारी के साथ की गई मारपीट में आरोपियों को क्लीन चिट दिए जाने से नाराज हैं।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने बताया कि दो माह पहले व्यापारी अशोक खुराना के साथ निगम के प्रवर्तन दल ने मारपीट की थी। इस संबंध में दिल्ली रोड पर धरना भी दिया गया। उसी धरने में पहुंचकर निगम के अधिकारियों ने वादा किया था कि जांच समिति बनाकर जांच की जाएगी।
हमारी ओर से जांच समिति में एक व्यापारी प्रतिनिधि को भी रखने की मांग की गई थी, जिसे निगम के अधिकारियों ने अनदेखा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कई दिन बाद जांच रिपोर्ट आई तो उसमें अधिकारियों को क्लीन चिट मिल गई। प्रतिनिधिमंडल इसका विरोध करता है। वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र मोहन चावला ने जीआई सर्वे का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीआईएस सर्वे के नाम पर जनता का उत्पीड़न हो रहा है। अब सेल्फ अससमेंट के नाम निगम जनता के साथ धोखा कर रहा है। महामंत्री पुनीत चौहान ने कहा कि आमजन और व्यापारी कोई आर्किटेक्ट नहीं हैं जो अपनी जगह का टैक्स के रूप में हिसाब लगा सके। इस मौके पर सुधीर मिगलानी, यशपाल मैनी, कृष्ण लाल ठक्कर, आरके मल्होत्रा, राजीव मदान, अशोक छाबड़ा, सूरज प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें