फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : संभावित प्रत्याशियों ने शुरू की भाग-दौड़, सजने लगी चौपाल

Wed, 17 Dec 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गांवों की चौपड़ में पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है। शाम के समय लगने वाले जमघट में चुनावों पर चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर भी चुनावों के रील्स वायरल हो रहे हैं, तो संभावित प्रत्याशियों ने भी चुनाव को देखते हुए भाग-दौड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव की ड्राफ्ट मतदाता सूची 23 दिसंबर को जारी की जाएगी। संभावना है कि पंचायत चुनाव अगले वर्ष के मध्य तक कराए जाएंगे, लेकिन प्रत्याशियों ने चुनावी कसरत अभी से शुरू कर दी है। इन सब के बीच सभी की नजर आरक्षण पर भी लगी है। प्रत्याशियों ने भी आरक्षण की गोटी अपने पाले में न बैठने पर दूसरे विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल कौन सी योजना में गांव किस वर्ग के खाते में गया था। इस बार पंचायत किस वर्ग में के खाते में जा सकती है। इसका गुणा-भाग अभी से लगाया जाने लगा है।
वर्तमान में पंचायत चुनावों की मतदाता सूची का कार्य चल रहा है। चुनाव आयोग से 11 ब्लॉकों में 4.45 लाख संभावित डुप्लीकेट वोटर की लिस्ट प्राप्त हुई थी। सत्यापन के बाद 74 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। अनंतिम मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां 23 से 30 दिसंबर दिए जा सकेंगे। इन दावे और आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसंबर से छह जनवरी तक किया जाएगा। मतदाता सूचियों को कंप्यूटरीकृत करने के बाद अंतिम मतदाता सूची छह फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

- वर्तमान में पंचायत सीटों की स्थिति
ग्राम पंचायतों की संख्या 884

पंचायत वार्डों की संख्या-11210

क्षेत्र पंचायत में वार्ड 1206

जिला पंचायत वार्ड49

- वर्ष 2021 के चुनावों में 18 लाख से अधिक मतदाता थे पंजीकृत

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वर्ष 2021 में 1854991 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें रामपुर मनिहारान में 113820, साढ़ौली कदीम में 143336, देवबंद में 164148, नानौता में 131816, मुजफ्फराबाद में 215906 मतदाता पंजीकृत है। इसी तरह सरसावा में 189355, नकुड़ में 160825, पुंवारका में 187737, गंगोह में 209102, बलियाखेड़ी ब्लाॅक में 168059 व नागल ब्लाॅक में 170887 मतदाता पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें