फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: मतदाताओं ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान के उमरी कलां में अपने बच्चे को लेकर मतदान करने आई महिला। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में मतदाताओं ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा। रिटर्निंग अधिकारी सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट मुस्तैद रहे। सुबह घने कोहरे के बीच आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। मतदान का प्रतिशत महज 57.4 रहा। करीब दस अधिकारियों के खिलाफ अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है।
विज्ञापन

सरसावा में जिला पंचायत सदस्य की मौत के बाद खाली सीट पर हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने कोई उत्साह नहीं दिखाया। शाम चार बजे तक सरसावा थाना क्षेत्र के 12 गांवों में करीब तीस प्रतिशत ही मतदान हुआ। सोमवार को जिला पंचायत की खाली पड़ी वार्ड-13 की सीट पर उपचुनाव हुआ। सरसावा थाना क्षेत्र के 12 गांवों में उपचुनाव होना था। जिसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी थी। रविवार को सुबह घने कोहरे के बीच मतदान शुरू हुई। मतदान शांतिपूर्ण चलता रहा। मतदान केंद्रों पर पुलिस का पुख्ता इंतजाम रहा। सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है।
रामपुर मनिहारान ब्लाक की ग्राम सभा उमरी कलां में ग्राम प्रधान के उप चुनाव में 74.58 प्रतिशत मतदान हुआ। उप चुनाव में छह प्रत्याशी अजब सिंह, संदीप कुमार, पहल सिंह, रोहताश, जिस्टर, अमित कुमार ग्राम प्रधान पद के चुनाव मैदान में थे। मतदान केंद्र पर चुनाव अधिकारी डॉ. सीपी सिंह, जोनल मजिस्ट्रेट भोपाल सैनी के अलावा भारी पुलिस बल मौजूद रहा। नागल क्षेत्र के गांव पांडोली में प्रधान पद का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। चुनाव में दो प्रत्याशी मुशर्रफ चौधरी एवं मृतक प्रधान का बेटा लुकमान मैदान में थे। चुनाव में कुल सात बूथ बनाए गए थे। निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया के गांव में कुल 4348 मतदाता हैं, जिसमें से 2417 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। एसडीएम देवबंद राकेश कुमार ने मतदान केंद्र पर पहुंच कर चुनाव का जायजा लिया। गागलहेड़ी में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में 56 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन

नानौता ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्यों के चार पदों पर एक एक ही नामांकन होने के चलते निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। आरओ एसपी सक्सेना ने बताया कि ग्राम ठसका, ओलरा व खुडाना में ग्राम पंचायत सदस्य की मृत्यु हो जाने पर पद रिक्त हो गए थे। इनमें ग्राम ठसका से सुमन पत्नी सुंदर, ग्राम औलरा से आशा पत्नी सुरेंद्र ,शिमला पत्नी कंटू तथा ग्राम खुडाना से अनुज पुत्र लच्छी द्वारा ही नामांकन पत्र भरे गए थे।
मुजफ्फराबाद ब्लाक के गांव करौंदी में प्रधान पद के लिए 60 फीसदी तथा रंडौल में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 44 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा। करौंदी और रंडौल दोनों जगहों पर दो दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
गंगोह में एडीओ कोआपरेटिव राजपाल सिंह ने बताया कि ब्लाक अन्तर्गत क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक और ग्राम पंचायतों सदस्यों के दस पद रिक्त थे। इनमें गांव मुबारिकपुर की बीडीसी के लिए बसंत कुमार पुत्र बालेश कुमार का एकमात्र नामांकन रहा। ग्राम पंचायत सदस्यों पदों के लिए ग्राम पंचायत सुखेड़ी में महिपाल पुत्र पहलसिंह और रंधेड़ी में प्रियंका पुत्र नाथीराम ने नामांकन दर्ज कराए। इन तीनों का निर्विरोध चुना जाना तय है।
देवबंद ब्लाक में एक और गंगोह में आठ ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर एक भी नामांकन किसी ने नहीं किया। इसके चलते इन पदों पर चुनाव नहीं हो सका। इन सीटों पर होने वाले उप चुनाव को ग्रामीणों ने एक तरह से नकार दिया है। देवबंद विकास खंड के गांव बेलड़ा बजुर्ग के वार्ड संख्या एक में महिला सदस्य ओमबती की मौत के बाद से यह सीट खाली पड़ी थी। ग्रामीण सुभाष सिंह व मोहर, सत्य पाल सिंह, राजबीर आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत के अगले चुनाव का बिगुल लगभग बज चुका है। ऐसे में मात्र छह सात महीने के लिए क्या चुनाव लड़ा जाए। एडीओ पंचायत देवबंद हरिहर प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस सीट पर कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया।
गंगोह के गांव रोशनपुर उर्फ चन्दपुरा में अनुसूचित जाति का एक भी मतदाता न होने के कारण वहां नामांकन नहीं हुआ, जबकि इसी ब्लाक के गांव जेहरा में दो, बांसदेई, कुंडा खुर्द, खंडलाना, बिलासपुर व टिडौली में ग्राम पंचायत सदस्य का एक-एक पद कोई भी नामांकन न होने से फिर से रिक्त रह जाएगा।
जिला पंचायत के वार्ड नंबर 13 में सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में उपचुनाव संपन्न हो गया। उपचुनाव में लगभग 40 प्रतिशत वोट पडे़। सोमवार को जिला पंचायत के वार्ड नंबर 13 में हुए उपचुनाव में मतदाताओं में कोई विशेष रुचि नहीं दिखाई। दोपहर 12 बजे तक अधिकांश बूथ खाली पड़े रहे। दोपहर बाद ही एक-एक, दो-दो कर महिला पुरुष मतदान स्थल पर वोट डालने के लिए आए। गांव इब्राहिमपुर के बूथ नंबर 143 पर 12 बजे तक 705 मतों में से 260, बूथ संख्या 140 पर 747 में से 286 वोट पड़े। गांव बिनाखेड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बूथ नंबर एक पर 485 में से 48 व नंबर दो पर 554 में से 86 मत पड़े, जबकि गांव छाप्पुर में बूथ नंबर एक पर 531 मतों में से 130 व नंबर दो पर 610 में से 137 मत पड़े। गांव बिना खेड़ी में शाम 5 बजे तक 854 में से कुल 286 ही मत पड़े। एसडीएम रामपुर एवं आरओ शिवनारायण शर्मा ने बताया कि 26 गांव में 67 बूथों पर लगभग 40 प्रतिशत मतदान हुआ।

जिला पंचायत वार्ड 13 के उपचुनाव में सरसावा क्षेत्र में सूने पड़े मतदान केंद्र- फोटो : SAHARANPUR

जिला पंचायत वार्ड 13 के उपचुनाव में सरसावा क्षेत्र में सूने पड़े मतदान केंद्र- फोटो : SAHARANPUR

मुजफ्फराबाद के करौंदी में वोट डालने पहुंचे मतदाता- फोटो : SAHARANPUR

गागलहेड़ी में वोट डालने पहुंचा दिव्यांग मतदाता- फोटो : SAHARANPUR

नागल के गांव पांडोली में मतदान केंद्र पर पहुंचे एसडीएम देवबंद राकेश कुमार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें