फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर खड़ी हैं धान से भरी ट्रालियां, तौल हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में मंडी समिति परिसरों से बाहर स्थापित 21 धान क्रय केंद्रों पर तौल बंद होने से ऐसे किसानों को परेशानी खड़ी हो गई जिनके धान की तौल अभी तक नहीं हो सकी है। इस साल जिले में किसानों का धान खरीदने के लिए कुल 28 क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे। इनमें सात क्रय केंद्र चार मंडी समितियों के परिसरों तथा बाकी के 21 क्रय केंद्र सहकारी समितियों के कार्यालयों पर स्थापित किए गए। जिले में धान की सरकारी खरीद हालांकि अभी 31 जनवरी तक होगी लेकिन समितियों पर स्थापित किए गए 21 क्रय केंद्रों पर 24 दिसंबर से तौल कांटा शून्य दिखा रहा है। ऐसे में अब मंडी समिति परिसरों में स्थापित सात क्रय केंद्रों पर ही खरीद होगी। किसानों ने धान खरीद को लेकर बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद ब्लाक के गांव रामखेड़ी निवासी सुभाष सिंह ने बताया कि उनका पचास कुंतल धान अभी भी नहीं तुल सका है, जबकि तौल बंद हो गई। उनकी धान से भरी ट्राली पिछले एक माह से बेहड़ा संदल सिंह केंद्र पर भरी खड़ी है। बारदाना न होने की बात कह कर उन्हें टरकाया जाता रहा। अब केंद्र पर तौल बंद होने से उनके सामने अपना धान बेचने की समस्या पैदा हो गई है।
विकास खंड साढ़ौली कदीम के गांव सलेमपुर निवासी किसान मन्नान रावत का कहना है कि पंजीकरण कराने के बावजूद भी क्रय केन्द्र प्रभारी ने आज तक टोकन तक जारी नहीं किया। केंद्र प्रभारी 31 जनवरी तक क्रय केंद्र पर खरीद करना बताते आ रहे थे। लेकिन अब खरीद नहीं हो रही है। हरियाणा की मंडियों में उनका धान नहीं खरीदा गया। ऐसे में वे अपनी फसल को बेचने के लिए कहां जाए।
विज्ञापन

गांव जोधेबांस निवासी किसान अवनीश कांबोज का कहना है कि उन्होंने अपनी धान की 45 क्विंटल फसल बेचने के लिए पंजीकरण कराया था। गंदेवड़ में बनाए गए क्रय केंद्र ने नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में तौल शुरू कराया गया था। क्रय केंद्र पर जब भी तौल के बारे में पूछा गया तो क्रय केंद्र प्रभारी बारदाना न होना, उठान न होना आदि कोई न कोई बहाना बनाकर लगातार उन्हें तौल कराने से मना करते रहे।
धान क्रय केंद्र प्रभारी गंदेवड़ अनुराधा मिश्रा ने बताया कि क्रय केंद्र संचालित किए जाने के अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह में शासन से आदेश मिले थे। क्रय केंद्र पर अब तक लगभग 2500 बोरी धान खरीद की गई है। अब धान खरीद नहीं की जाएगी। किसानों को मंडी के क्रय केंद्र पर धान तौल कराने के लिए जाना होगा।
हलवाना केंद्र प्रभारी मुस्तकीम ने बताया कि उनके केंद्र पर आधा दर्जन किसानों की ट्रालियों में 650 क्विंटल धान अभी बिना तौल के रखा हुआ है। 21 दिसंबर को फिडिंग अचानक बंद होने के कारण उक्त धान नहीं तौला जा सका। हालांकि मुस्तकीम ने बताया कि उन्होंने अपने केंद्र के लक्ष्य साढ़े सात हजार क्विंटल के सापेक्ष सात हजार 418 क्विंटल की खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें