फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर मुकर गया पीएसी का जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पीएसी मुरादाबाद में तैनात एक जवान ने फेसबुक पर उत्तराखंड की युवती से दोस्ती की और अब शादी से इंकार कर दिया। युवती ने महिला थाने पहुंचकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सेलाकुई क्षेत्र की युवती महिला थाना पहुंची। युवती ने पुलिस को बताया कि बेहट क्षेत्र के युवक ने फेसबुक पर उससे दोस्ती की और वह देहरादून उसके पास आता रहा। शादी का झांसा देकर वह एक साल से शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है।
युवती के मुताबिक उसे पता चला है कि यह युवक किसी दूसरी युवती से शादी का प्रयास कर रहा है। इस मामले में महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह ने बताया कि ये दोनों काफी समय तक लिव इन में रहे हैं। युवती की इच्छा अब भी युवक से शादी करने की ही है। इसलिए फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। युवक पक्ष के लोगों से बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें