फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंच पर पकी सियासी खिचड़ी: चंद्रशेखर के घर ओवैसी ने खाई दाल, बोले-बुलडोजर नहीं, संविधान से चलेगा यूपी

Sat, 21 Nov 2026 03:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के छुटमलपुर में ओवैसी ने चंद्रशेखर के आवास पर समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री बनाने और 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाने की अपील की।

 

विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी चंद्रशेखर के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बंदूक की गोली और बुलडोजर से नहीं, बल्कि संविधान से चलेगा। ओवैसी ने आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील करते हुए कहा कि दोनों भाई मिलकर दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने का काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और सामाजिक परिवर्तन मोर्चा 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश से बेदखल करेगा।

विज्ञापन




ओवैसी छुटमलपुर में चंद्रशेखर आजाद के आवास पर मौजूद आजाद समाज पार्टी, एआईएमआईएम और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक जुटे। ओवैसी ने अपने संबोधन में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, कथित डर के माहौल और राजनीतिक बदलाव की जरूरत का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन
Trending Videos

चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री बनाने की अपील
ओवैसी ने समर्थकों से पूछा कि क्या वे चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। इस पर भीड़ ने नारेबाजी करते हुए सहमति जताई। ओवैसी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा, "आप चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री बनाएं। उसके बाद हम दोनों भाई मिलकर दिल्ली से मोदी को हटाने का काम करेंगे।"

उन्होंने दावा किया कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश से बेदखल करने का काम करेगा। ओवैसी ने कहा कि यह मोर्चा उन लोगों को अधिकार दिलाने के लिए बनाया गया है, जो उनके मुताबिक खौफ के माहौल में रह रहे हैं और जिनके बच्चों को गोली मारी गई है।

विज्ञापन

26 नवंबर की रैली में पहुंचने का आह्वान
ओवैसी ने समर्थकों से 26 नवंबर को लखनऊ में प्रस्तावित बड़ी रैली में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि रैली को सफल बनाने के बाद आधी लड़ाई जीत ली जाएगी और बाकी लड़ाई 2027 में लड़ी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ मजबूत करने का आह्वान भी किया।

बोले- हमारे पास दौलत नहीं, लोगों की ताकत है
अपने संबोधन में ओवैसी ने कहा कि उनके पास दूसरी पार्टियों की तरह दौलत नहीं है, लेकिन उनके पास सच्चाई और जनता की ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी ताकत के साथ चुनावी तैयारी में जुटने को कहा। चंद्रशेखर के आवास पर हुए इस कार्यक्रम में दोनों दलों के समर्थकों की मौजूदगी और ओवैसी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर दिए गए बयान ने प्रदेश की आगामी चुनावी राजनीति को लेकर चर्चा तेज कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें