चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री बनाने की अपील
ओवैसी ने समर्थकों से पूछा कि क्या वे चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। इस पर भीड़ ने नारेबाजी करते हुए सहमति जताई। ओवैसी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा, "आप चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री बनाएं। उसके बाद हम दोनों भाई मिलकर दिल्ली से मोदी को हटाने का काम करेंगे।"
उन्होंने दावा किया कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश से बेदखल करने का काम करेगा। ओवैसी ने कहा कि यह मोर्चा उन लोगों को अधिकार दिलाने के लिए बनाया गया है, जो उनके मुताबिक खौफ के माहौल में रह रहे हैं और जिनके बच्चों को गोली मारी गई है।