देवबंद। नगर पालिका के आउटसोर्स कर्मचारियों को दीपावली से पूर्व बढ़ा हुआ वेतन और एरियर का भुगतान होने की उम्मीद कम ही है। ऐसे में कर्मचारियों की दिवाली फीकी रहने की आशंका है।
विज्ञापन
बुधवार को उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ ट्रेड यूनियन ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के नगराध्यक्ष दीपक चंचल ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों की वेतन वृद्धि संबंधी शासनादेश आ चुका है। इसलिए अधिकारी शासनादेश का पालन करते हुए आउटसोर्स, नियमित, संविदा कर्मियों और पेंशनर को दीपावली से पूर्व वेतन का भुगतान दिलाया जाए। अधिशासी अधिकारी राजपति बैस ने बताया कि अन्य निकायों से भी संपर्क किया जा रहा है। शासनादेश का गहराई से परीक्षण किया जा रहा है, क्योंकि उसमें कुछ बिंदू असमंजस पैदा कर रहे हैं।