फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से हाहाकार, हंगामा

Sat, 18 Jun 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बिजली कटौती के खिलाफ एसई कार्यालय पर प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर में बिजली की कटौती को लेकर दिनभर जमकर हंगामा हुआ। उद्यमियों, व्यापारियों ने विद्युत निगम के दफ्तर पर हंगामा किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर एवं रोजेदारों ने कलक्ट्रेट पर हंगामा कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


शुक्रवार को आईआईए सहारनपुर के चेयरमैन आरके धवन के नेतृत्व में उद्यमी विद्युत निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय पर पहुंचे और बिजली की कटौती पर नाराजगी जाहिर की। आरके धवन ने कहा कि बिजली, उद्योगों के लिए जीवन रेखा का कार्य करती है, लेकिन बिजली की कटौती होने के कारण उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। इसी कटौती के चलते सहारनपुर जिले से लगभग छह हजार उद्योगों का आसपास के प्रदेशों में पलायन हो चुका है।

अनूप खन्ना ने कहा कि जनरेटर से उद्योग चलाना पड़ रहा है, जिससे उद्यमियों को भारी नुकसान हो रहा है। कुलदीप धमीजा और हरजीत सिंह ने कहा कि कंट्रोल रूम से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। सौरभ गुप्ता ने कहा कि तार पूरी तरह से जर्जर हालत में हैं।
विज्ञापन


पेड़ों से होकर जा रहे तारों से भी ट्रिपिंग हो रही है। सतीश अरोड़ा ने चेतावनी दी कि बिजली की सप्लाई में सुधार नहीं हुआ तो आईआईए के सदस्य सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। मांग करने वालों में एस कुमार, केआर सिंघल, सुषमा बजाज, अशोक छाबड़ा, मनोज जैन, नवीन टक्कर, अविनाश अग्रवाल, मनजीत सिंह अरोड़ा, पंकज शामिल रहे। 

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल विरमानी एवं नगर अध्यक्ष नरेश धीमान के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि समय देने के बावजूद अधीक्षण अभियंता नहीं मिले।

पूछने पर जवाब संतोषजनक नहीं मिला जिस पर भड़क उठे और जमकर नोकझोंक हुई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि प्रिवियस बिल एरियर के नाम पर लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। तार टूटने का बहाना बनाकर पूरे दिन और पूरी रात बिजली काटी जा रही है। व्यापार चौपट हो रहा है। ट्रांसफार्मर फुंकने पर पूरा दिन और पूरी रात अंधेरे में रहना पड़ रहा है। 

अधीक्षण अभियंता राजकुमार सिंह के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। इस दौरान अनित गर्ग, रविकांत लूथरा, मनोज ठाकुर, विजय गुप्ता, रमन वर्मा, डा. केके खन्ना, प्रदीप सिंघल, तरुण सिंघल, केतन विरमानी, रवि वैश्य, मोहित आनंद, बाल मुकुंद, तरुण सिंघल, संजीव धीमान, दिनेश शर्मा, सीमांत वशिष्ठ, दीपक रहेजा, सुमित जसूजा, जसवंत कांबोज शामिल रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें