फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवधता के बीच एकता और अखंडता श्रेष्ठ बनाती है हमें

विज्ञापन
वेबिनार में विषय पर चर्चा करती महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीतू यादव। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। राजकीय महिला महाविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत: देखो अपना देश विषय पर वेबिनार आयोजित की। इसमें वक्ताओं ने कहा कि कई तरह की विविधताओं के बावजूद हमारी एकता और अखंडता ही हमें श्रेष्ठ बनाती है।
विज्ञापन

वेबिनार में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त निदेशक उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश डॉ. आरपी सिंह ने भारत सरकार के कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत: देखो अपना देश को शुरू करने के उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीतू यादव ने बताया कि हमारे देश के लोगों ने एकजुटता के साथ आजादी के लिए संघर्ष किया और सफलता भी प्राप्त की। कई तरह की विविधता होने के बाद भी हमारे देश की एकता की मिसाल दी जाती है और यहीं बात हमारे भारत को श्रेष्ठ बनाती है।
वेबिनार के तकनीकी सत्र में त्रिपुरा केंद्रीय विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र की असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री परमा चकमा ने मेघालय राज्य की संस्कृति एवं समाज के बारे में चर्चा की। तकनीकी सत्र के दूसरे वक्ता गौतमबुद्ध राजकीय महाविद्यालय अयोध्या के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. एलके मिश्र ने अयोध्या नगरी की संस्कृति एवं इतिहास के बारे में जानकारी दी। सत्र के तीसरे वक्ता राजकीय महाविद्यालय भोजपुर के सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर हिंदी डॉ. जगदीश शरण ने भारत को श्रेष्ठ बनाने में साहित्य की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। इससे पूर्व वेबिनार के संयोजक डॉ. यजुविंद्र सिंह ने उद्घाटन संबोधन किया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन आयोजन सचिव डॉ. यामिनी पांडेय ने किया। वेबिनार में डॉ. शरद चौधरी, डॉ. बेगराम एवं डॉ. शालिनी सोनी ने भी भाग लिया।

महाविद्यालय द्वारा आयोजित वेबिनार में भाग लेते प्रोफेसर।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें