फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए संघर्षरत है संगठन

विज्ञापन
पीडब्लूडी पर प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का स्वागत करते उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनी? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए संघर्षरत है संगठन
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुडे़ व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का स्वागत किया। उन्होंने केंद्र सरकार से ऑनलाइन ट्रेडिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को देहरादून रोड स्थित लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्षरत है। संगठनात्मक चुनाव मार्च में लखनऊ में कराए जाएंगे। शपथग्रहण कार्यक्रम अप्रैल में अयोध्या में संपन्न होगा। भारत के खुदरा व्यापार में करीब चार करोड़ व्यापारी शामिल हैं। इतने ही लोग उनके यहां कार्य करते हैं। इससे साफ है कि खुदरा व्यापार से आठ करोड़ परिवारों का भरण पोषण हो रहा है। प्रांतीय उपाध्यक्ष सरदार जसवंत बत्रा, जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल और महानगर अध्यक्ष रोहित घई ने केंद्र सरकार से जीएसटी, आयकर, टीडीएस और एक्साइज ड्यूटी आदि करों को समाप्त कर बैंक ट्रांजेक्शन टैक्स (बीटीटी) टैक्स लगाने की मांग की। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, संजीव गक्खड़, आशू निरंकारी, विकास ठकराल, सुनील ठाकुर, जितेंद्र सैनी, मनोज गोयल, सतीश सिंघल, राजन शर्मा, सुनील शर्मा, पंकज जैन, राजेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें