फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीतरों नगर पंचायत सीमा विस्तार का विरोध, डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों नगर पंचायत की सीमा विस्तार का विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। तीतरों नगर पंचायत की सीमा विस्तार के प्रस्ताव के विरोध में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रस्ताव राजनीति से प्रेरित है।
बृहस्पतिवार को बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान एवं सपा के प्रदेश सचिव चौधरी रुद्रसेन के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। उन्होंने तीतरों नगर पंचायत के सीमा विस्तार के प्रस्ताव को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इस प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राज्य मंत्री सरफराज खान ने कहा कि तीतरों नगर पंचायत के सीमा विस्तार की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। आसपास की ग्राम सभाओं के ग्रामीण तीतरों नगर पंचायत में शामिल नहीं होना चाहते। उन्होंने जिलाधिकारी से सीमा विस्तार से संबंधित प्रस्ताव को निरस्त करने के संबंध में राज्यपाल को रिपोर्ट भेजने की मांग की। तीतरों नगर पंचायत चेयरमैन मनोज कुमार और पूर्व चेयरमैन तैमूर खान ने कहा कि तीतरों नगर पंचायत में शामिल करने के लिए प्रस्तावित ग्राम पंचायतें भी इस प्रस्ताव का विरोध कर रही हैं। उन्होंने कहा कि तीतरों नगर पंचायत के पांच से सात किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांव कोलाखेड़ी, फतेहचंद पुर, जमालपुर, ककराला, खानपुर आदि तीतरों नगर पंचायत में शामिल नहीं होना चाहते हैं। उन्होंने इस प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की। इस दौरान प्रवीन बांदूखेड़ी, गजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान प्रीति, ग्राम प्रधान प्रियंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें