फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का जाम से रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित

विज्ञापन
सहारनपुर में किसानो के आन्दोलन के दौरान रोडवेज बस अड्डे पर परेशान यात्री - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली देहरादून हाईवे पर किसानों के चक्का जाम के कारण रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या करीब 10 प्रतिशत कम रही। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित अन्य अफसर सुबह 11 बजे के बाद से शाम तक बसों के संचालन, यात्रियों और मार्गों की स्थिति के बारे में फीड बैक लेते रहे।
विज्ञापन

रोडवेज रीजन में रोजाना करीब 65 से 68 हजार यात्री बसों में सफर करते हैं। शुक्रवार को भाकियू के चक्का जाम के कारण करीब साढ़े छह हजार यात्री कम रहे। सुबह सात बजे से ही देहरादून हाईवे पर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया था ताकि यात्रियों पर इसका असर कम रहे। शहर के हरिद्वार बस अड्डे पर साढ़े ग्यारह बजे के बाद जाम के बढ़ने और बसों का संचालन प्रभावित होने की सूचनाएं पहुंची। इसके बाद कुछ बसों को रोक लिया गया। अड्डों पर बसों का इंतजार करने वाले अधिकतर यात्रियों में दिल्ली, देहरादून और मेरठ की ओर जाने वाले ज्यादा रहे। कुछ यात्रियों रामकिशन, अखिलेश, शिखा, रामशरण आदि ने बताया कि पहले तो हर दस मिनट में बसें मिल जाती थीं। अब काफी इंतजार करना पड़ रहा है।
- किसानों के चक्का जाम का कुछ असर तो पड़ा है, लेकिन निगम की ओर से पूरा प्रयास किया गया कि जाम से पहले और जाम खुलने के बाद अधिक से अधिक यात्रियों को कवर किया जाए। देहरादून, दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को कुछ परेशानी हुई है। हालांकि सहारनपुर से हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर या अन्य रूट पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- नीरज सक्सेना, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, सहारनपुर परिक्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें