फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले बाजार, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां

विज्ञापन
चौक फव्वारा के पास दुकान पर सोशल डिस्टेंस होता उल्लंघन। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार को शहर के सभी बाजार खुल गए। बाजारों में लोग और दुकानदार बेपरवाह नजर आए और सोशल डिस्टेंसिंग का खूब उल्लंघन होता दिखा। कई जगहों पर लोग बिना मास्क लगाए भी दिखाई दिए।
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसको लेकर शासन ने सप्ताह में दो दिन का लॉकडाउन किया है। इसके तहत शनिवार और रविवार को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर संपूर्ण लॉकडाउन रहा, लेकिन सोमवार को बाजार खुले तो सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ी। अमर उजाला बाजारों की स्थिति देखी तो अधिकांश बाजारों में सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन होता नजर आया। महानगर के चौक फव्वारा पर लोगों की भीड़ दिखी। इसी तरह मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, रायवाला बाजार, नया बाजार, चौकी सराय, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, चकराता मार्ग भी ऐसे ही हालात थे, जहां पर न तो दुकानदार और न ही ग्राहक सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे। इसके अलावा अंबाला रोड, देहरादून रोड, गुरुद्वारा रोड और कोर्ट रोड व दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी में भी ऐसे ही हालात नजर आए, जहां पर नियमों की अवेहलना होती रही।
होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी सिटी
सहारनपुर। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले लोगों पर पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। कोरोना की चेन तोड़ने को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही मास्क न लगाने वाले लोगों पर भी जुर्माना लगेगा।

कोर्ट रोड़ मार्केट में खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के बाद जिला अस्पताल पुल पर लगा जाम सोशल डिस्टेंश की उड़ी धज्जिया- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के बाद खुला बाजोरियो रोड मार्केट सोशल डिस्टेंश की उड़ी धज्जिया दुकानो के ब?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें