फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बदहाली की एक्सरसाइज कर रहा ओपन जिम, जिम्मेदार मौन

Thu, 30 Jul 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इस्तेमाल नहीं होने के कारण मिनी स्टेडियम परिसर स्थित ओपन जिम बदहाली की भेंट चढ़ गया है। खिलाड़ियों और आम लोगों के उपयोग से पहले ही जिम के फर्श की रबर टाइल्स उखड़ने लगी हैं, जबकि धूप और बारिश के कारण मशीनें जाम हो चुकी हैं। स्मार्ट सिटी योजना के तहत तैयार यह सुविधा करीब दो साल से उपयोग की बाट जोह रही है। यही हाल बास्केटबाल कोर्ट और क्रिकेट प्रैक्टिस पिच का भी है, जिनका आज तक इस्तेमाल नहीं हो सका।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत पुल जोगियान स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया गया है। वह अलग बात यह है कि तैयार होने के करीब दो साल बाद भी उसमें खामियां ही खामियां हैं। इसी मैदान के पास में ओपन जिम बनाया गया था। इसमें कई तरह की मशीनें स्थापित की गई हैं। ओपन जिम का फर्श रबर टाइल्स से बनाया गया है। जिम तैयार हुए करीब दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक इसका इस्तेमाल नहीं हो सका। खुले में होने की वजह से इसके फर्श की रबर टाइल्स धूप और बारिश में आड़ी-तिरछी होकर उखड़ गई हैं। उधर, सहारनपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के जिम्मेदारों ने भी स्टेडियम और वहां की व्यवस्थाओं की सुध नहीं ली। अन्यथा समय रहते चीजों को सुधारा या बचाया जा सकता था।



स्टेडियम की अन्य चीजें भी बदहाल

मिनी स्टेडियम परिसर में बास्केटबॉल कोर्ट भी बनाया गया है, जिसका भी आज तक इस्तेमाल नहीं हुआ है। इसी वजह से इसका भी कोर्ट खराब होने की कगार पर है। उधर, स्टेडियम के मैदान को समतल कर झाड़ियां उगने के लिए छोड़ा गया है। क्रिकेट प्रैक्टिस पिच पर बिछी मैट बिना इस्तेमाल के ही बदहाल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया जाएगा। वहां जो भी खामियां हैं उन्हें दूर कराया जाएगा, जिससे कि भविष्य में खिलाड़ियों और आम नागरिकों को परेशानी न हो।

-एसपी मिश्र, मुख्य अभियंता, निर्माण विभाग, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें