फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खुले व टूटे पैनल बॉक्स, करंट से हादसे की आशंका

Wed, 28 Feb 2024 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में कई मार्गों और चौक पर पैनल बॉक्स खुले पड़े हैं। वहीं कुछ के दरवाजे टूटे हैं। खुले होने की वजह से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसा नहीं है कि इन पर किसी अधिकारी की नजर नहीं गई। मगर लापरवाही का आलम देखिये अब तक न तो इन्हें ठीक कराया गया और न ही दरवाजे बदले गए। बारिश में करंट फैलने का खतरा है।
विज्ञापन

विद्युत निगम बिजली चोरी रोकने के लिए हर रोज चेकिंग अभियान चला रहा, लेकिन आम जनता की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं है। इसलिए अवैध कनेक्शन, बकाया बिल धारकों के खिलाफ तो सख्ती दिखाकर बकाया वसूला जाता है, लेकिन महानगर में खुले पड़े पैनल बॉक्स नहीं दिखाई दे रहे हैं। बाजोरिया रोड, जिलाधिकारी आवास रोड, आंबेडकर चौक, हसनपुर चुंगी और सर्किट हाउस रोड आदि क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों के पास लगे पैनल बॉक्स खुले पड़े हैं। इसके साथ ही छोटे बॉक्स टूट गए। हालत यह है कि केबल बॉक्स से बाहर तक आ गई। कई स्थानों पर बॉक्स नीचे तक लटके हुए हैं। ऐसे में किसी की करंट लगने से मौत हुई तो आखिर जिम्मेदार कौन होगा।
बाजोरिया रोड
शहर में बाजोरिया रोड अति व्यस्त है। इस रोड पर छोटे से लेकर बड़े निजी अस्पताल हैं। इसलिए इस रोड पर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रहती है। थाना जनकपुरी के पास ट्रांसफार्मर के नीचे छोटा बॉक्स लगा है, जो टूट चुका है और केबल तितर-बितर है। ऐसे में किसी दिन हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

डीएम आवास रोड, सर्किट हाउस रोड
एसबीडी जिला अस्पताल के सामने वाले रोड को जिलाधिकारी आवास रोड कहते हैं। इसी रोड पर मोड़ है, जो आंबेडकर चौक की तरफ जाता है। मोड़ पर ही ट्रांसफार्मर है और उसके बराबर में पैनल बॉक्स लगा है। इस बॉक्स का दरवाजा मंगलवार को खुला मिला। इसी तरह हसनपुर चुंगी पर ही पैनल बॉक्स खुला था। इसी रोड पर आगे भी कई जगहों पर बॉक्स खुले मिले।
विज्ञापन

अभी ऐसा मेरी जानकारी में नहीं है। जहां पर पैनल बॉक्स खुले हैं या फिर टूट गए तो उन्हें ठीक कराया जाएगा, जिससे कोई दिक्कत न आए।

- आदर्श कुमार कौशल, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें