जिला अस्पताल के ओपीडी खुलने पर इलाज के लिये पहुंचे मरीज
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सरकारी अस्पतालों में 49 दिन के बाद ओपीडी खुल गई। हालांकि अभी कुछ ही ओपीडी खुली हैं, मगर इससे मरीजों को राहत मिली है। जिला अस्पताल में पहले दिन 235 मरीज परामर्श लेने ओपीडी में पहुंचे।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 17 अप्रैल 2021 को सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी थी। मगर इमरजेंसी सेवाएं जारी रखने की बात कही थी। तब से इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा था, मगर अन्य ओपीडी बंद थी। अब संक्रमण कम होने के बाद सरकार ने कुछ ओपीडी खोलने के आदेश दिए हैं। एसबीडी जिला अस्पताल में फिजीशियन, नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी खुली। ओपीडी सुबह आठ बजे से ही खुल गई थी। मरीज भी इलाज के लिए सुबह से पहुंचना शुरू हो गए। दोपहर एक बजे तक कुल 235 मरीज चिकित्सकों से परामर्श लेने ओपीडी पहुंचे। इनमें करीब 140 मरीज फिजीशियन की ओपीडी पहुंचे, जहां डॉ. अनिल वोहरा और डॉ. सतीश ने मरीजों को देखा। नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में करीब 50 मरीज पहुंचे। नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पांडेय ने भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में लोग इलाज को पहुंचे थे।
शासन के आदेश पर कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कुछ ओपीडी को खोला गया है। चिकित्सकों और स्टाफ को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह मास्क लगाने की अनिवार्यता तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं। पहले दिन अनेक मरीज ओपीडी में पहुंचे और परामर्श लिया।
डॉ. आभा वर्मा, सीएमएस, एसबीडी जिला अस्पताल।
जिला अस्पताल के ओपीडी खुलने पर इलाज के लिये पहुंचे मरीज- फोटो : SAHARANPUR
जिला अस्पताल के ओपीडी खुलने पर इलाज के लिये पहुंचे मरीज- फोटो : SAHARANPUR