फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ! इस हादसे में चली गई मां बेटी की जान

Tue, 13 Mar 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में कैंटर से टकराई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के बिहारीगढ़ में छुटमलपुर-देहरादून राष्टीय राजमार्ग पर सोमवार की रात किसी वाहन को ओवरटेक करते वक्त एक कार पेड़ से टकराते हुए गहरी खाई में पलट जा गिरी। कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें देहरादून स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मां और बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ जितेंद्र कुमार ने बताया कि कांवली रोड गांधी ग्राम देहरादून निवासी मोहम्मद इसरार अपनी पत्नी नरगिस और तीन बच्चों के साथ लक्सर हरिद्वार में आयोजित अपनी साली की शादी समारोह गया था।

वहां से सोमवार देर रात करीब दस बजे कार से देहरादून लौट रहा था। मोहंड के जंगल में दून हाईवे पर गणेशपुर से करीब दो किमी आगे पहुंचे ही थे कि किसी वाहन को ओवरटेक करते हुए उनकी कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर खाई में जाकर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। राहगीरों की सूचना पर मोहंड पुलिस चौकी इंचार्ज योगेश कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से देहरादून अस्पताल में भर्ती कराया।

वहां से 24 वर्षीय नरगिस और उसकी आठ माह बेटी की अहरम की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि, इसरार और उसकी पांच वर्षीय बेटी आलिया, तीन वर्षीय बेटे अनस का उपचार चल रहा है। मां बेटी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

केंटर की टक्कर से शादी में जा रहे स्कॉर्पियो सवार सात गंभीर 
छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की दोपहर मोहंड के समीप स्कॉर्पियो और केंटर की आमने सामने की भिड़ंत में कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी फतेहपुर भिजवाया। जहां से उन्हें गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल भेज दिया गया।

घायलों में चार की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव कैलाशपुर निवासी अर्जुन पुत्र मदनलाल दोपहर करीब डेढ़ बजे किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए देहरादून अपनी स्कॉर्पियो से जा रहे थे।

मोहंड के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे केंटर की कार से आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। किसी राहगीर ने इस दुर्घटना की सूचना बिहारीगढ थाना पुलिस को दी।

सूचना पर थाना पुलिस और मोहंड पुलिस चौकी मौके पर पहुंची और सभी घायल अर्जुन पुत्र मदनलाल, नीलम पत्नी अतुल कुमार, जिमनी पत्नी सुरेंद्र कुमार, अनुपमा पुत्री सुरेंद्र कुमार, आशीष पुत्र सुरेंद्र कुमार, विजय पुत्र नाथीराम को सीएचसी में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने सभी की गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। केंटर चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें