फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन दस नवंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राजकीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा तथा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन entdata.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किए जा रहे हैं। परीक्षा 13 दिसंबर 2020 को होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा में किसी भी बोर्ड के 2020-21 में दसवीं में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के लिए 50 रुपये तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए 30 रुपये शुल्क निर्धारित है। यह पहली परीक्षा है। पहली और दूसरी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थी को छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए राजकीय, सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय के विद्यालयों में 2020-21 में कक्षा आठ में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता ने 2019-20 की कक्षा सात में कम से कम 55 फीसदी तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थी ने कम से कम 50 फीसदी अंक हासिल किए हों। साथ ही अभिभावक की सभी श्रोतों से वार्षिक आय डेढ़ लाख रुपये से अधिक ना हो। परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी को कक्षा नौ से 12वीं तक छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें