फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को विद्यालयों का ऑनलाइन आवंटन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत अन्य जनपदों से सहारनपुर आए शिक्षकों केे विद्यालयों का आवंटन आज ऑनलाइन होगा। पहले विद्यालय आवंटन की तिथि 15 फरवरी रखी गई थी, जिसे अब अचानक बदलकर 14 फरवरी किया गया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत जनपद में 500 से अधिक शिक्षक स्थानांतरित होकर अन्य जनपदों से सहारनपुर आए हैं। 10 फरवरी को महिला एवं दिव्यांग शिक्षकों तथा 11 फरवरी को पुरुष शिक्षकों की काउंसिलिंग की जा चुकी है। विद्यालयों का आवंटन 15 फरवरी को किया जाना था। सभी अभ्यर्थियों को भी 15 फरवरी की ही तिथि बताई गई है, लेकिन उच्चाधिकारियों की ओर से मिले आदेश में विद्यालयों के ऑनलाइन आवंटन की प्रक्रिया 14 फरवरी को ही पूर्ण कराने को कहा गया है। ऐसे में संबंधित शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह 14 फरवरी की सुबह दस बजे ऑनलाइन विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया में पहचान पत्र के साथ शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें