फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: SDA की बड़ी कार्रवाई, अवैध कॉलोनियों पर लापरवाही में सुपरवाइजर निलंबित, एक की सेवा समाप्त

Fri, 30 Jan 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई न करने पर एक सुपरवाइजर को निलंबित किया और दूसरे की सेवा समाप्त की। अवर अभियंता पर विभागीय जांच बैठाई गई है।

विज्ञापन
सीओ निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच आखिरकार विकास प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाया है। जोन-4 के मल्हीपुर और जोन-6 के मानकमऊ क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनियां काटे जाने की शिकायत मिलने के बाद उच्चस्तरीय जांच कराई गई।

विज्ञापन


सड़कें और निर्माण तक हो चुके थे तैयार
शिकायत में बताया गया कि इन अवैध कॉलोनियों में बड़े पैमाने पर सड़क निर्माण और अन्य ढांचागत कार्य कराए जा चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने से बचते रहे। इससे उनकी मिलीभगत की आशंका गहराई।

तीन दिन की जांच में सामने आई लापरवाही
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतोष राय ने तीन दिनों तक जांच कराई, जिसमें प्रथम दृष्टया संबंधित अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

एक निलंबित, एक की नौकरी गई, इंजीनियर पर शिकंजा
जांच के बाद जोन-4 के सुपरवाइजर मदनपाल को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। वहीं जोन-6 के आउटसोर्सिंग सुपरवाइजर रामगोपाल की सेवा समाप्त कर दी गई। इसके अलावा अवर अभियंता प्रदीप गोयल पर विभागीय जांच बैठा दी गई है और शासन स्तर पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें