फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी समारोह में डीजे पर ‘तमंचे पे डिस्को’ गाने के दौरान चली गोली, एक की मौत; खुशियां मातम में बदल गईं

Fri, 20 Feb 2026 08:44 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

शादी समारोह में डीजे पर 'तमंचे पे डिस्को' गाने पर डांस करते समय गोली चली। इससे शिवचरण रोहिल्ला (50) की मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सहारनपुर में कोतवाली मंडी क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर ‘तमंचे पे डिस्को’ गाने पर डांस करते समय चली गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

शिवचरण रोहिल्ला (50) अग्रवाल धर्मशाला के निकट एक बैंक्वेट हॉल में चल रहे शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यह कार्यक्रम वेद विहार निवासी नवीन उपाध्याय के यहां आयोजित था। बताया जा रहा है कि डीजे पर ‘तमंचे पे डिस्को’ गाना बज रहा था और कुछ युवक डांस कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक के हाथ में तमंचा था, जिससे अचानक गोली चल गई। गोली सीधे शिवचरण रोहिल्ला को जा लगी। वह मौके पर ही गिर पड़े। गोली चलते ही समारोह में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

परिजन और अन्य लोग उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गोली चलाने वाला युवक मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसएसपी अभिनंदन सिंह का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें