फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडाकलां में बुखार ने ली एक और जान

Sat, 29 Apr 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुंडाकलां में बुखार से मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को भी एक 35 वर्षीय युवक की बुखार से मौत हो गई। बीते 48 घंटों में गांव में पांच लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। शुक्रवार को गांव में बुखार से हुई चार मौतों की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने टीम गांव में भेजी।
विज्ञापन


 गांव निवासी 35 वर्षीय महेंद्र कश्यप पुत्र रामसिंह को करीब तीन-चार दिन से बुखार आ रहा था। उसने गांव में ही उपचार कराया। आराम नहीं होने पर परिजन उसे सहारनपुर में निजी अस्पताल में ले गए। शुक्रवार को उपचार के दौरान वहां उसकी मौत हो गई।

बता दें कि खादर क्षेत्र का सर्वाधिक जनसंख्या वाला गांव कुंडाकलां तीन वर्ष पूर्व बुखार से हुई 100 से अधिक मौतों के चलते अचानक सुर्खियों में आ गया था। इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंच गई थी और यहां शासन-प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ ही नेताओं ने दौरे किए थे। बीमारी की सबसे बड़ी वजह दूषित पेयजल और गंदगी को माना गया था।
विज्ञापन


तत्कालीन डीएम जुहेर बिन सगीर ने शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की टंकी और पीएचसी स्वीकृत की थी। जिसके लिए पूर्व प्रधान भोल्लर ने अपनी जमीन दान दी थी। अब ग्रामीणों को उक्त टंकी से शुद्ध पेयजल तो मिल रहा है। मगर सफाई व्यवस्था अब भी ज्यों की त्यों है।

साथ ही पास के गांव ढलावली में बनाई गई पीएचसी भी रामभरोसे है।  इसका खामियाजा ग्रामीणों को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ रहा है।  शुक्रवार के अंक में गांव में हुई चार मौतों का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

एमओ के निर्देश पर सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी ने टीम को जांच के लिए गांव में भेजा। टीम ने करीब 60 लोगों की रक्त स्लाइड बनाई। पीड़ितों को दवाई वितरित की गई। बताया कि एंटी लार्वा आ चुका है। वह जल्द ही ग्राम प्रधानों को उपलब्ध करा देंगे।

पांच माह की बच्ची की बुखार से मौत
गंगोह। नगर के मोहल्ला छत्ता निवासी पांच माह की बच्ची वैदिका पुत्री विशाल शर्मा को रविवार को बुखार हुआ था। स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया गया। लेकिन आराम नहीं हुआ। तबीयत खराब होने पर उसे सहारनपुर ले जाया गया। निजी चिकित्सक से उसका उपचार कराया गया। शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। उधर, सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी का कहना है कि टीम भेज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें