फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में पांच रुपये में मिलेगा एक लीटर पानी

Sun, 22 Apr 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के तहत घंटा पर खड़ी मोबाइल वाटर एटीएम। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर। गर्मी के सीजन में स्मार्ट सिटी में पांच रुपये में एक लीटर पाने का पानी मिल सकेगा। इसके लिए नगर निगम ने लोगों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल वाटर एटीएम लगाए हैं। अच्छी बात यह है कि इन वाटर एटीएम पर बाजार भाव से करीब 70 फीसदी कम रेट में स्वच्छ और शुद्ध पेयजल लोगों के लिए उपलब्ध होगा।        
विज्ञापन

इन वाटर एटीएम पर ठंडा और शुद्ध पेयजल उपलब्ध है। एटीएम पर मात्र दो रुपये में एक गिलास पानी और पांच रुपये में आप एक लीटर की बोतल भरवा सकते हैं। यह मोबाइल वाटर एटीएम घंटाघर, नेहरू मार्केट, रायवाला, शहीद गंज समेत शहर के अलग-अलग भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगाए गए हैं। अभी इनकी संख्या सात है। देहरादून रोड पर पानी के लिए प्लांट लगाया गया है, जहां से मोबाइल वाटर एटीएम पानी भरकर बाजारों में पहुंच रहे हैं।
नगर निगम अफसरों का कहना है कि अभी इन मोबाइल वाटर एटीएम को ट्रायल के तौर पर उतारा गया है। यदि लोगों ने इनका इस्तेमाल किया तो माना जाएगा कि हम वाटर एटीएम उतारने में सफल रहे हैं। उसके बाद जरूरत के हिसाब से इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें