फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर एक लाख के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी। थाना मिर्जापुर के गांव रजापुर नौगांवा में चोरों ने एक घर में घुसकर एक लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। महिला ने थाने पहुंचकर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाने में दी गई तहरीर में विधवा महिला ने बताया कि सोमवार की शाम वह अपनी गांव बाकरपुर निवासी ननद के घर एक शादी में गई थी। रात्रि में 10 बजे के लगभग जब वह वापस आयी तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर में रखे संदूक का भी ताला टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसमें रखे सोेने-चांदी के लगभग एक लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। महिला ने नामजद तहरीर देते हुए चोरी गया सामान बरामद किए जाने की मांग की है। उधर थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें