फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनर दिलाने के नाम पर कारोबारी से ठगे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गनर दिलाने के नाम पर कारोबारी से एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी का आरोपी राजनीतिक है और कुछ समय पहले ही कांग्रेस को छोड़कर सपा में शामिल हुआ। उसके खिलाफ कारोबारी की तरफ से एसएसपी को व्हाट्सएप पर शिकायत भेजी गई है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप में रहने वाले कारोबारी मनीष अरोड़ा की तरफ से भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि सहारनपुर शहर का रहने वाला व्यक्ति काफी समय से उनके संपर्क में था। उसने कहा कि शासन स्तर पर अच्छी पैठ है और तुम्हें गनर दिला दूंगा, लेकिन उसके लिए तीन लाख रुपये देने होंगे, जो सरकारी फंड में जमा कराए जाएंगे। इसके बाद मनीष अरोड़ा ने एक लाख रुपये उसके खाते में जमा करा दिए। वह बैंक खाता नंबर भी शिकायत में लिखा है, जिसमें यह रकम जमा कराई गई। आरोप लगाया कि कई माह बीतने के बावजूद ना तो गनर मिला और अब एक लाख रुपये भी नहीं लौटा रहा है। एसएसपी से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जाए और उसके पैसे वापस दिलाए जाएं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मुद्दा
कारोबारी से हुई ठगी का यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। उसमें एसएसपी को भेजी शिकायत के साथ ही बैंक खाते में जमा कराई धनराशि की रसीद भी साथ वायरल हुई।
विज्ञापन

पहले थे अच्छे संबंध, अब तकरार
कारोबारी मनीष अरोड़ा भी कांग्रेस में सक्रिय हैं और जिसने ठगी की, वह भी पूर्व में कांग्रेस में था। तब मनीष अरोड़ा और आरोपी के बीच संबंध अच्छे थे। मई माह में ही वह सपा में शामिल हुआ। इसके बाद ही रुपयों की वापसी का तगादा शुरू हुआ और विवाद पुलिस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

गनर दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला गंभीर है। शिकायत की जांच कराकर पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। - डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें