फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में कोरोना से एक की मौत, 136 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मौतों की आंकड़ा 51 पहुंच गया है। उधर, सोमवार को ही 136 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खास बात यह है कि इनमें 16 डाक विभाग के कर्मचारी हैं। वहीं सोमवार को 122 लोगों की छुट्टी हुई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट करीब पांच दिन पहले पॉजिटिव आई थी। उनको कोरोना के साथ ही अन्य शारीरिक समस्याएं भी थीं, जिसके चलते उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के एल-2 कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था। वहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। उधर, सोमवार को 136 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें मुख्य डाक घर के 16 कर्मचारी, प्रेमपुरी कॉलोनी के चार, शुगर मिल देवबंद के पांच, रानीबाजार के चार, हसनपुरी लोहारी का एक, कबाड़ी बाजार का एक, बृजविहार के दो, न्यू आनंद विहार कॉलोनी का एक, बेरीबाग का एक, धोलागढ़ का एक, शाहपुर का एक, मोहल्ला इकराम का एक, सम्राट विक्रम कॉलोनी का एक, ज्ञानागढ़ का एक, रंजीत नगर का एक, माधोनगर का एक, शारदानगर का एक, सोराना का एक, नकुड़ के चार, कोलकी कलान का एक, नागल का एक, कैलशपुर का एक, तेलीपुरा के दो, दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल के दो, सहजवा के चार, लल्लूमाजरा का एक, इलाही बख्श गंगोह का एक, साढ़ील कदीम के तीन, आजमपुर के तीन, बेहट रोड के तीन, मंदाकिनी विहार का एक, नियामतपुर का एक, पूजापुरम का एक, सरसावा का एक, सरकड़ी शेख का एक, मानकपुर का एक, जोगियान नकुड़ का एक, खडलाना गंगोह का एक, गुलामओलिया गंगोह का एक, हनुमान चौक देवबंद का एक, नेचलगढ़ का एक, नन्हेड़ा देवबंद का एक, हासिमपुरा देवबंद के दो, सीएचसी सेन्हेटी का एक, एसबीडी अस्पताल परिसर का एक, नोजली का एक, किला नवाबगंज सहारनपुर का एक, हकीकतनगर के तीन, आवास विकास का एक, जेलचुंगी का एक, जिला महिला अस्पताल का एक, प्रेमनगर का एक, विनोद विहार का एक, लक्ष्मीपुरम के तीन, गागलहेड़ी का एक, इलाहीपुरा का एक, पुलिस लाइन का एक, पहांसू का एक, शिवपुरी का एक, शिवाजी नगर का एक समेत आदि लोग शामिल हैं। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3875 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें