सहारनपुर। कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हुई है। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 56 पर पहुंच गई है। मंगलवार को 132 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें सहारनपुर विकास प्राधिकरण के एक्सईएन सहित कुल सात कर्मचारी भी शामिल हैं।
गागलहेड़ी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति बीमार थे, जिनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। लक्षणों के चलते इन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के एल-2 कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम है। साथ ही कोरोना को लेकर भय भी बना हुआ है। उधर, मंगलवार को 132 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें सहारनपुर विकास प्राधिकरण के सात, नकुड़ के तीन, पुलिस लाइन के तीन, शिवपुरम देवबंद के दो, महमूदपुर के दो, मिशन कंपाउंड के तीन, जवाहर पार्क के दो, सम्राट विक्रम कॉलोनी के तीन, नागल के दो, सरसावा के दो, चंद्र नगर के तीन, सिंभालकी गुर्जर के दो, गोविंद नगर के तीन, शालीमार गार्डन के दो, गन्ना समिति देवबंद के दो, धतौली मुगल के तीन, छुटमलपुर के तीन लोग शामिल हैं। इनके अलावा हकीकतनगर, एसबीआई दिल्ली रोड, सीएचसी देवबंद, छिंपिवाड़ा देवबंद, एसबीडी हॉस्पिटल, छत्ता गंगोह, जनकपुरी थाना, फूस की कोठी, पंजाबी बाग, छुटमलपुर, राजोरी गार्डन, हरेटी, शारदानगर, विजय टाकिज क्षेत्र, गिल कॉलोनी, हुसैन बस्ती, कांकरकुई, जवालर नगर, जिला कोर्ट, चोहड़पुर, कोटा, संजय कॉलोनी बेहट, विष्णुपुरी, पवन विहार, राधाकृष्ण कॉलोनी, बरसा, गणेशनगर, कपिल विहार, जिला जेल, थाना सदर रोड, ईदगाह रोड, चिलकाना रोड, नानौता, पीरवाली गली, बीक्कनपुर, जनकपुरी, पनयाली, बचीटी, भलस्वा इशापुर, वैष्णवधाम कॉलोनी, माटकी, बारसा, पुरानी चुंगी का एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इनके साथ ही सहारनपुर में संक्रमितों की कुल संख्या 5155 पहुंच गई है। मंगलवार को 184 लोगों की कोविड सेंटर, आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटीन सेंटरों से छुट्टी की गई।