कोरोना से एक की मौत, 101 लोग संक्रमित
सहारनपुर। कोरोना से एक और मरीज की मौत हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 77 पहुंच गई है। उधर, सोमवार को 101 लोग संक्रमित मिले। इनमें कई स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं।
थाना कुतुबशेर क्षेत्र निवासी 68 वर्षीय महिला को अन्य बीमारियां भी थीं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था, जहां सोमवार को उनका निधन हो गया। उधर, सोमवार को 101 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें गांव सुघनी के आठ, मंधोर के पांच, न्यू आवास विकास के पांच, आवास विकास के तीन, मोहल्ला छत्ता गंगोह के दो, अशोक विहार देवबंद के चार, पंत विहार के दो, गिल कॉलोनी के दो, वसंत विहार के दो, बेरीबाग के चार, नवीन नगर के तीन, खलासी लाइन के तीन, शारदानगर के तीन, कपिल विहार के दो लोग शामिल हैं।
इनके अलावा कैलाशपुरम, रक्खा कॉलोनी, सुल्तानपुर, शेखपुरा कदीम, नंदी फिरोजपुर, फिरोजपुर, कासी गंगोह, सिद्धपुर, न्यू कॉलोनी गागलहेड़ी, गढ़ीमाला, राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल परिसर, जिला जेल, पुलिस लाइन, सुजादपुर, भिक्कनपुर, जनकनगर, कृष्णानगर, ऑफिसर कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, पैरामाउंट, नैनसोब, कादरपुर, ओजपुरा, रामपुरी, दूधला, मीरपुर, कुतुबपुर, लेबर कॉलोनी, सापला, कुंआखेड़ा देवबंद समेत अनेक जगहों पर एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, सोमवार को 138 लोगों की कोविड केयर सेंटरों और आइसोलेशन से छुट्टी की गई।