फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद पर मोहद्दीनपुर में एक और दैदनोर में तीन नामांकन दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह/नकुड़/साढ़ौली कदीम/नागल। ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। मंगलवार को पर्चे वापिस किए जा सकेंगे। जबकि 20 दिसंबर को मतदान व 21 को मतगणना होगी। गंगोह के दैदनोर में प्रधान पद के लिए तीन दावेदारों ने नामांकन किए जबकि मोहद्दीनपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी रईसा पत्नी शौकत ने अपना नामांकन दाखिल किया। इससे रईसा का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

गंगोह ब्लाक के निर्वाचन अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव दैदनोर में रिक्त पड़े प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार कमलेश, प्रियंका, संदीप सिंह ने अपने नामांकन दाखिल किए। जबकि गांव तर्बरकपुर, कोलाखेड़ी, केंडल, कल्लरहेडी व दैदनौर में ग्राम पंचायत सदस्यों के सात पदों के लिए सात ही नामांकन पत्र दाखिल हुए।
नकुड़ ब्लॉक की छह ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े ग्राम पंचायत सदस्य के छह पदों में से पांच पर एक-एक नामांकन दाखिल किया गया है। एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट ने बताया कि ग्राम पंचायत फंदपुरी में अनारक्षित वार्ड तीन पर कुसुम देवी, ग्राम पंचायत तिरप़ी में अनुसूचित महिला वार्ड सात पर शिवानी, ग्राम पंचायत साहबामाजरा में अनारक्षित वार्ड एक पर अभिषेक सैनी, ग्राम पंचायत अघ्याना में अनुसूचित महिला वार्ड पांच पर माया और ग्राम पंचायत पदम नगली में अति पिछड़ा महिला पर प्रीति ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

साढौली कदीम में ग्राम पंचायत उपचुनाव के लिए पांच रिक्त पदो में से तीन पदों के लिए ही नामांकन पत्र जमा किए गए। दो पदों पर कोई भी नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया। निर्वाचन अधिकारी त्रिवेन्द्र सिंह ने बताया कि मोहद्दीनपुर में ग्राम प्रधान की चुनाव के बाद मृत्यु हो जाने के चलते रिक्त पद पर प्रधान पद के लिए रविवार को रईसा पत्नी शौकत ने अपना नामांकन पत्र जमा कराया। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कांसेपुर से मछला पत्नी सोराज व मरवा से अक्षय पुत्र राजकुमार ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए। सैद मोहम्मदपुर गढ़ व अवावकपुर ग्राम पंचायत से सदस्य पद के लिए कोई नामांकन पत्र प्राप्त न होने के चलते उक्त पद रिक्त रह गये। नागल ब्लाक के निर्वाचन अधिकारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि विकासखंड क्षेत्र में जगदेई, बढे़डी कोली, चंदेना कोली, बंदरजुड़्डा तथा बिलासपुर में पंचायत सदस्यों का एक-एक पद रिक्त है। इनके लिए एक एक नामांकन ही दाखिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें