सहारनपुर। जनपद में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 108 पर पहुंच गई है। उधर, शुक्रवार को 55 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 64 लोग ठीक हुए हैं।
नानौता क्षेत्र के एक गांव निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट कुछ दिन पहले पॉजिटिव आई थी। कोरोना के साथ ही अन्य समस्याओं के चलते उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। सहारनपुर में कोरोना से यह 108 वीं मौत है। उधर, शुक्रवार को 55 लोग संक्रमित मिले। इनमें दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल की महिला चिकित्सक भी शामिल हैं। इनके अलावा बागला हाउस के तीन, ब्रह्मपुरी कॉलोनी के चार, धनकरपुर के चार, हकीकतनगर के दो, नानौता के दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा ढकदेवी, सकतपुर, टाट्टरपुर गंगोह, हाजीपुर गंगोह, कोलाखेड़ी गंगोह, तिवड़ा जुनारदार, माजरा, अंबेहटापीर, न्यू भगत सिंह कॉलोनी, नन्हेड़ा बेद बेगमपुर, आईटीसी रोड स्थित एक निजी अस्पताल, माधोनगर, खेड़ीमंडी, शेखपुरा, दुर्गापुरी कॉलोनी, रसूलपुर खेड़ी, करंजली देवबंद, दिल्ली रोड सहारनपुर, भगवती कॉलोनी, गिल कॉलोनी, रामपुर मनिहारान, राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर, रणधेड़ी, मुल्लापुर कदीम, आर्यन सिटी, साकेत कॉलोनी, गोपालनगर, संदलहेड़ी, मानकपुर आदि जगहों पर एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।