सहारनपुर, 22 मई। निर्धारित समयावधि के बावजूद शहर के मोरगंज बाजार में उमड़ रही भीड़ को कम करने के लिए प्रशासन ने नई कवायद की है। इस बाजार में सिर्फ थोक विक्रेताओं की दुकानें ही खुलेंगी और वह भी एक दिन बाईं तरफ की तो, दूसरे दिन दाईं तरफ वाली। इसके अलावा नवीन मंडी में आम उपभोक्ताओं का प्रवेश नहीं होगा, सिर्फ व्यापारी जा सकेंगे।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मोरगंज मंडी बाजार में संचालन का समय प्रात: 07 से दोपहर 12 बजे के मध्य रहेगा। फुटकर विक्रेताओं की दुकानें नहीं खुलेंगी। उन्होंने बताया कि रविवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी। इस दिन सफाई व्यवस्था और सैनिटाइजेशन का कार्य चलेगा।
------ यह बनाई व्यवस्था
- सोमवार को दाल मण्डी पुल से फव्वारा चौक की तरफ बाईं तरफ तथा मंगलवार को दाईं तरफ स्थित थोक विक्रेताओं की दुकाने ही खुलेंगी। इसी क्रम में शनिवार तक दुकानों को एक दिन के अंतराल पर खोला जाएगा।
- फुटकर विक्रेता द्वारा दूरभाष पर पर ही आर्डर प्राप्त कर सामान की आपूर्ति की जाएगी।
- बाजार में केवल थोक विक्रेताओं को व्यापार/विक्रय करने की अनुमति होगी।
- थोक विक्रेताओं को क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सहारनपुर सदर द्वारा आवश्यक पास निर्गत किए जाएंगे।
- मोरगंज चौक मण्डी क्षेत्र में स्कूटर, मोटर साईकिल, कार आदि प्रवेश नहीं करेंगें।
- भगत सिंह चौक, खुमरान पुल, दाल मण्डी पुल और फव्वारा चौक पर पुलिस तैनात रहेगी।
- मोरगंज की तरफ सिर्फ माल वाहक वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे।