फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा एक, दावेदार दो परिवार

Mon, 28 Dec 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में रहने वाले अपने भाई के ही बच्चे को गोद लेने का दावा करने वाले दंपति को छह माह के मासूम के साथ पंजाब पुलिस रविवार को अपने साथ ले गई। इस बच्चे को गोद लेने के दावे के विरोध में पंजाब में दायर वाद में कोर्ट के आदेश पर पुलिस बच्चे और दंपति को साथ ले गई।
विज्ञापन


बच्चे और दंपति को पंजाब भेजने के लिए यहां सिटी कोतवाली पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। दंपति बच्चे को सहमति से गोद लेने की बात कहते हुए इस पर अपना दावा कर रहे थे।

सिटी कोतवाली पुलिस के मुताबिक नुमाइश कैंप में रहने वाले दंपति सचिन कुमार और रजनी के पास एक छह माह का बच्चा था। यह बच्चा पंजाब में रहने वाले सचिन के ही भाई जसपाल के परिवार से गोद लेने का दावा किया गया लेकिन पंजाब की भटिंडा से पहुंची पुलिस की ओर से यहां सिटी कोतवाली को सूचित किया गया कि बच्चे पर दावे के मामले में एक वाद पंजाब की कोर्ट में दायर किया जा चुका है।
विज्ञापन


इस वाद के तहत कोर्ट ने दंपति को बच्चे सहित कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि जसपाल की बीवी अपना बच्चा गोद देने के लिए तैयार नहीं है और वह  बच्चे को गोद लिए जाने के दावे को भी नहीं मान रही है। इस मामले में जब पंजाब पुलिस ने सिटी कोतवाली से मदद मांगी तो स्थानीय पुलिस ने बच्चे और दंपति को बुलाया।

यहां आने के बाद भी सचिन और रजनी यही कहते रहे कि भाई के परिवार की सहमति के बाद ही वे इस बच्चे को लेकर यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पहले तो बच्चा दे दिया गया और अब उसे लिया जा रहा है। सिटी कोतवाली प्रभारी बीपी जाखड़ ने बताया कि पंजाब में कोर्ट में दायर वाद के कारण अब बच्चे की स्थिति पर कोई निर्णय पंजाब में ही होगा। इसके चलते इस बच्चे और दंपति को वहां कोर्ट में पेश होने के लिए पंजाब पुलिस के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें