फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

Fri, 06 Jun 2025 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर महानगर से लेकर देहात क्षेत्रों में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रण लिया। सामाजिक और शैक्षिक संस्थाओं में कार्यक्रमों में लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन




नुमाइश कैंप स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण हुआ। बीएसए कोमल, योगेश शर्मा, अरविंद कुमार सिंह, विद्यालय स्टाफ आदि मौजूद रहे। पीएम श्री विद्यालय सतपुरा मर्ज में एक पेड़ मां के नाम एवं समर कैम्प हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी मुजफ्फराबाद विरेंद्र शर्मा, भाजपा नेता साहब सिंह पुण्डीर आदि रहे।
रायवाला स्थित प्रभाकर उद्यान में पौधारोपण हुआ। महापौर डॉ. अजय कुमार, अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, जेडएसओ राजीव चौधरी, राजेंद्र कोहली, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे। नेशनल एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम किया।
विज्ञापन

डॉ. अशोक मलिक, अमजद अली खान आदि मौजूद रहे। बेहट रोड स्थित श्री साईं मंदिर में पर्यावरण दिवस पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया गया। बच्चों ने पौधे लगाए। अनिरुद्ध राणा, टोनी राणा, अदिति आदि मौजूद रहे।

अंबाला रोड स्थित ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने बताया कि वृक्ष लगाना एवं पर्यावरण को बचाना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। वाईके गुप्ता, अमित कुमार सेठी एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे। एएसआई हॉस्पिटल में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, महिला सेल एवं कोर लेवल टीम ने पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव गाबा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मोहन, सुषमा बजाज आदि मौजूद रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर लबडौला और सरकड़ी में पौधारोपण किया गया। इको क्लब की टीम, बच्चों एवं शिक्षकों ने मिलकर स्कूल प्रांगण की साफ सफाई कर पौधारोपण किया। संजीव कुमार, राजेंद्र सिंह, अंजली रानी, रूपाली। विश्व पर्यावरण दिवस पर एसबीडी जिला अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने पौधे लगाने का महत्व बताया। डीआईओ डॉ. मुकेश कुमार, डीएमओ शिवांका गौड, एसीएमओ डॉ. कपिल देव व डीपीएम खालिद हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें