सहारनपुर के गंगोह में शिव परिवार मंदिर कमेटी लेखूवाला द्वारा आयोजित भजन संध्या श्रद्धा-भक्ति व हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। भजन गायकों द्वारा प्रस्तुत भजनों से बने भक्तिरस से सराबोर माहौल में श्रद्धालु जन सूर्योदय तक चले कार्यक्रम में झूमे।
मोहल्ला छत्ता स्थित लेखूवाला बस्ती में आयोजित भजन संध्या की शुरुआत गणेश आदि देवों के आह्वान से हुई। पुरोहित पं. केशोराम और मुख्य यजमान विजेंद्र कालूराम रहे।
ज्योति प्रज्वलन वीरसिंह भगत ने की। तत्पश्चात गुरु रविदास और समनदास की वंदना की गई। शामली से पधारे प्रदीप शर्मा द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना का उपस्थित नर नारी ने तालियां बजाकर आनंद लूटा।
इसके बाद सवेरे तक अतिथि कलाकारों पूनम शर्मा मुरादाबाद, राजेंद्र स्वामी, सुंदरपाल खटाना और प्रदीप शर्मा के भजनों कभी फुर्सत हो तो जगदंबे दुखिया के घर भी आ जाना, जोरुखा सुखा दिया तूने हमें उसका ही भोग लगा जाना, रामदूत हनुमान बालाजी मेरे घर आना, नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का, ओ भोले कब होंगे दर्शन होंगे तेरे आदि भजनों से समां बांधा।
इस दौरान महिषासुर वध, शेरावाली व राधाकृष्ण की झांकी और भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन में अध्यक्ष इसम सिंह, मेमपाल सिंह, विजेंद्र कालू, रंगपाल, नरेंद्र धम्मन, नाथी राम का सहयोग रहा। बृहस्पतिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।