फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सितंबर को सरकार के खिलाफ होगा शंखनाद : चौधरी इंद्रसेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छह सितंबर को होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए एक बैठक हुई। यह बैठक सपा जिला उपाध्यक्ष सुदेश गुर्जर के आवास पर आयोजित की गई। इसमें जनसभा को ऐतिहासिक बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इंद्रसेन ने बताया कि सपा प्रमुख किसान, युवा और मजदूर विरोधी सरकार के खिलाफ शंखनाद करेंगे। उन्होंने सभी से अधिक संख्या में रैली स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया। सुदेश गुर्जर और संतपाल गुर्जर ने कहा कि सभी वर्ग सरकार के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने सरकार पर भाईचारा खराब करने और नफरत फैलाने का आरोप लगाया। नेताओं ने रैली का व्यापक प्रचार करने की जिम्मेदारी पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता चौधरी कंवरपाल सिंह ने की। संचालन ओमी पंवार ने किया। इस अवसर पर नागेंद्र राणा, गुलाब सिंह, कृपाल सिंह, देवेंद्र चौहान, संजय, चौधरी लहरी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें