फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को 10472 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में सोमवार को जनपद में कुल 10472 लोगों ने केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाया। इनमें 10166 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 306 लोगों ने दूसरी डोज ली।
विज्ञापन

सोमवार को सहारनपुर शहर के सहित सभी 11 ब्लॉकों में कुल 105 बूथ बनाकर टीकाकरण किया गया। सहारनपुर शहर में सर्वाधिक 31 बूथ रहे, जबकि गंगोह, रामपुर मनिहारान, नागल, नकुड़, नानौता और सुन्हेेटी खड़खड़ी में छह-छह, साढौली कदीम में पांच, मुजफ्फराबाद में आठ, पुवांरका में सात, सरसावा और देवबंद में नौ-नौ बूथ बनाए गए। उधर, राजकीय आईटीआई में आयोजित सत्र में 18 से 44 वर्ष के 100 तथा 45 से अधिक आयुवर्ग के 10 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। 18 से 44 आयुवर्ग में परिवहन विभाग के 76, शिक्षा विभाग के 08, स्वास्थ्य विभाग के 02, विकास भवन के 02, आईटीसी का 01, राजकीय आईटीआई के 07 तथा बैंक के चार कर्मी शामिल हैं। इसी प्रकार 45 से अधिक परिवहन विभाग के 09 तथा स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मी शामिल है। सत्र के आयोजन में सुपरवाइजर शिवओम गिरी, एएनएम प्रियंका, शकुंतला, राखी सैनी, सीमा पंवार, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें