फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़क हादसों में वृद्धा की मौत, दंपती सहित चार घायल

Tue, 12 May 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह/नानौता। गांव चमनपुरा के समीप रविवार रात हुए सड़क हादसे में पठानपुरा निवासी करेशनी (68) की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर नानौता में दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



गंगोह के पठानपुरा निवासी सुमित कुमार ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने चाचा सोम कुमार और दादी करेशनी के साथ पठानपुरा से करनाल जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान सामने से आ रही बाइक के चालक ने शराब के नशे में लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। करेशनी देवी तथा सोम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां करेशनी देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उधर, नानौता में सोमवार सुबह साढ़े दस बजे जैन तीर्थ निर्मलायतन भवन के पास एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामपुर मनिहारान निवासी (हाल निवासी भूतेश्वर मंदिर के पास बेहट रोड सहारनपुर) सूरज वर्मा, उसकी पत्नी रूबी वर्मा तथा बेटा कृष्णा घायल हो गए। पुलिस ने मौके से डंपर व क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेते हुए डंपर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें