फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन: लागू की जाए पुरानी पेंशन व्यवस्था

Fri, 21 Mar 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विस एसोसिएशन की सहारनपुर शाखा की बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर विचार मंथन किया गया। इसमें पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुन: लागू करने सहित अन्य मांग की गई।
विज्ञापन

बेरीबाग स्थित कृषि प्रसार भवन सभागार में आयोजित बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह और महामंत्री कन्नौजिया विनोद बुद्धिराम ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आठवें वेतन आयोग की गठन को लेकर बनी समिति के सामने कई सुझाव रखे गए हैं। इनमें कनिष्ठ सहायक का ग्रेड वेतन 2000 के स्थान पर 2800 रुपये करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुन: लागू करने, पुरुष कर्मचारियों को भी पितृत्व अवकाश देने और कोरोना काल में बंद किए गए भत्तों को दोबारा शुरू करने सहित अन्य प्रमुख हैं। जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा और महामंत्री निशांत कुमार ने विभिन्न समस्याओं को उठाया। बैठक में कृषि विभाग में एसीपी की विसंगतियों को दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कलक्ट्रेट, कृषि, लोक निर्माण, उद्यान विभाग, सिंचाई, नलकूप, नगर निगम, विद्युत निगम आदि के प्रतिनिधियों में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें