फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 सेंटर में भर्ती वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 सेंटर में भर्ती वृद्धा की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 सेंटर में भर्ती वृद्धा की मौत हो गई। ट्रू-नेट मशीन से महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि मेरठ लैब से रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। मृतका का बेटा डॉक्टर है।
तीन दिन पहले करीब 75 वर्षीय महिला को एसबीडी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। चिकित्सकों ने ट्रू-नेट मशीन से उनकी कोरोना की जांच कराई, जो पॉजिटिव आई। नियमानुसार पॉजिटिव होना कंफर्म करने के लिए सैंपल मेरठ लैब भेजा गया था। महिला को जिला अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 सेंटर में शिफ्ट कराया गया था। बुधवार रात महिला की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोविड-19 के नियमों के तहत शव को सील कर परिजनों के सुपुर्द किया। इसके बाद परिजनों ने सावधानीपूर्वक अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका का बेटा निजी डॉक्टर है। महिला को संक्रमण कैसे और कहां से लगा, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

आठ में से पांच नमूने कंफर्म
जिला अस्पताल में लगी ट्रू-नेट मशीन से बृहस्पतिवार शाम तक कुल 48 लोगों की जांच की गई है। इनमें से आठ की रिपोर्ट मशीन द्वारा पॉजिटिव आई। इन आठ मरीजों के सैंपल मेरठ भेजे गए, जहां से पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोरोना वार्ड में जिस भी मरीज को लाया जाता है, वह चाहे पॉजिटिव रहा हो या नेगेटिव, मौत के बाद शव को सावधानीपूर्वक सील कर एंबुलेंस के जरिये परिजनों को श्मशान घाट पर सुपुर्द किया जाता है। एक वार्ड ब्वाय साथ जाता है। महिला का शव भी इसी तरह परिजनों को दिया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. संजीव कुमार, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज।
- महिला की रिपोर्ट ट्रू-नेट मशीन से पॉजिटिव आई थी। इसके बाद सैंपल लेकर मेरठ लैब भेजा गया था, जहां से रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे साफ है कि महिला की मौत कोरोना से नहीं, बल्कि अन्य किसी कारण से हुई है।
- डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें