फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों एवं लघु व्यापारियों को पेंशन योजना का लाभ दिलाएं अधिकारी: डीएम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
श्रमिकों एवं लघु व्यापारियों को पेंशन योजना का लाभ दिलाएं अधिकारी : डीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और लघु व्यापारियों का पंजीकरण कराकर उन्हें पेंशन आदि का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने पेंशन योजनाओं के पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और नेशनल पेंशन स्कीम की जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा ईंट भट्ठा श्रमिक, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मनरेगा श्रमिक, कृषि श्रमिक, दुकानों और अपंजीकृत कारखानों में कार्यरत श्रमिकों को पेंशन दिलाने के लिए पंजीकरण को तेज करें। लघु व्यापारी योजना में दुकान मालिक, कारखाना मालिक, कमीशन एजेंट, रियल इस्टेट ब्रोकर आदि को पंजीकृत करें।
विज्ञापन

सीडीओ प्रणय सिंह ने कहा कि ईंट भट्ठों, मनरेगा के मजदूरों और शिक्षा विभाग के रसोइयों का पंजीकरण भी मानधन योजना में कराए। उप श्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में नामांकन के लिए श्रमिक की मासिक आय 15 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। नेशनल पेंशन स्कीम में व्यापारी का वार्षिक टर्नओवर 1.50 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। इसके लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी है। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में 20879 पंजीकरण कर जनपद प्रदेश में पहले स्थान पर है। नेशनल पेंशन स्कीम के पंजीकरण में जिले का दूसरा स्थान है।
विज्ञापन

इसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष रोहित घई, ईंट भट्ठा टाईल्स निर्माता एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एनके चौधरी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें