फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिन भर दौड़ते रहे अफसर

विज्ञापन
देवबंद में मतदान स्थल का जायजा लेने जाते अधिकारी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
सहारनपुर। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी दिन भर एक मतदान केंद्र से दूसरे केंद्र की दौड़ लगाते रहे। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने देवबंद, रामपुर मनिहारान, नकुड़, गंगोह विधान सभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर पहुंच लाइनों में लगे मतदाताओं से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने देवबंद के राजकीय डिग्री कॉलेज में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदाताओं से व्यवस्था संबंधी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बड़गांव के आदर्श इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र, रामपुर मनिहारान में दिल्ली रोड स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान रामपुर मतदान केंद्र पर पहुंचे डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर से भी जिले में मतदान संबंधी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने नकुड़ के केएलजीएम इंटर कालेज और गंगोह के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाताओं से बातचीत की।
मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम और पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. प्रीतिंद्र सिंह ने बेहट में जनता इंटर कॉलेज, मिर्जापुर पोल में पूर्व माध्यमिक स्कूल में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। शाम के वक्त एसपी देहात अतुल शर्मा ने जूनियर हाई स्कूल और जनता इंटर कालेज के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। छुटमलपुर के एएचपी इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र का एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी ने दुपहर के वक्त निरीक्षण किया।

मतदान के दौरान छत से सुरक्षा की मान संभालता जवान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें