फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर पहुंचे बांग्लादेश के अफसर

Tue, 04 Sep 2018 11:56 PM IST
ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर डीएम के साथ बांग्लादेश के अफसर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में बांग्लादेश से आए प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने जिले के इतिहास, भूगोल से लेकर यहां पैदा होने वाली फसलों, वुडकार्विंग से लेकर अन्य विशिष्टताओं  के बारे में  जिज्ञासा दिखाई। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने जहां प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अच्छे तरीके से समझाया वहीं,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र अग्रवाल  पुलिस व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
विज्ञापन


यहां भ्रमण पर पहुंचे बांग्लादेशी दल का मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सबसे पहले जिले का इतिहास और भूगोल समझाया। फिर यहां की विशिष्टताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने मां शाकंभरी देवी से लेकर देवबंद  के दारुल उलूम के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि जनपद को गन्ना, धान, वुडकार्विंग, आम बागानों आदि के बारे में जाना जाता है। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेशी मेहमानों  को विभाग वार प्रशासनिक कार्यप्रणाली और योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने  पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस के काम करने के तरीके और अपराधों पर नियंत्रण की नीति के बारे में जानकारी दी। बांग्लादेश के अधिकारियों ने भी अपने प्रशासनिक अनुभव साझा किए। इसके बाद मेहमान अधिकारियों ने तहसील सदर का निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली जानी। 
सीडीओ रेनू तिवारी, एडीएम (ई) एसके दूबे, एडीएम (एफ) विनोद कुमार,  डीएफओ विजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट शेरी, एसडीएम सदर परमानंद झा, डीएसओ सतीश कुमार मिश्र, डीसीओ कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी आदि रहे। 

बांग्लादेश से ये पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी 
डिप्टी कमिश्नर अबू अहमद सिद्दीकी, इनामुल हबीब, मोहम्मद इफ्तिखार हुसैन, मोहम्मद मजेदुर्ररहमान खान, अबुनेम मोहम्मद अबदस सबूर, मोहम्मद मेजानुर्रहमान, मोहम्मद मोक्लेसुर रहमान, मोहम्मद एलियस हुुसैन, काजी अबु तहर, सैयदा फरहाना, मोहम्मद अब्दुल फजल मीर, सुल्ताना परवीन, नुमेरी जमन, मोयनुल इस्लाम और मोहम्मद असलम हुसैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें