बैंडबाजों संग निकाली श्री कृष्ण की भव्य शोभायात्रा
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर श्री ठाकुर जी की बैंडबाजों और आकर्षक झांकियों के साथ वार्षिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ने नगर के सभी प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।
श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में सिद्ध पीठ श्री ठाकुर द्वारा मंदिर से ठाकुर जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को उद्घाटन समाज सेवी संजय गुप्ता, सभासद संदीप सैनी, राजेश संवई, चौधरी प्रदीप ने संयुक्त रूप से किया। सभा की ओर से सभी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसमें श्रीकृष्ण राधा, लव कुश, भोलेनाथ आदि की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर मोहल्ला कायस्मान, टाल, मोहल्ला महल, गंगाराम, पीठ बाजार, दिल्ली रोड, मेन बाजार, महाजनान, इकराम से होती हुई मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सभा के प्रधान सुशील कुमार, नरेश पंवार, बिल्लु, राजू पांचाल, नरेंद्र, डायरेक्टर रामकिशन सैनी, तिलक राज गुलाहटी, तिलकराज सैनी, प्रमोद कौशिक, संजय पंवार, अनील मनचंदा, चंद्र वीर उर्फ ताऊ, धर्मेंद्र पंवार आदि रहे।