फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिल्ली, देहरादून, अंबाला, मुरादाबाद जाने वाली ट्रेनों के बदलेंगे नंबरज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर से चलने और गुजरने वाली 17 पैसेंजर ट्रेनों के नंबर बदलने जा रहे हैं। इन ट्रेनों के नंबरों के आगे से शून्य हट जाएगा। पूर्व निर्धारित नंबरों से ही संचालित होंगी।
एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के नंबर में भी बदलाव होगा। ये ट्रेनें सहारनपुर से दिल्ली, अंबाला, मुरादाबाद और देहरादून जाती हैं। नई व्यवस्था एक जनवरी 2025 से लागू हो जाएगी। इनका किराया भी पहले वाला हो जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। करीब एक महीने तक पूरी तरह ट्रेनों का संचालन बंद रहा था। कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद धीरे-धीरे नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। पैसेंजर ट्रेनों के आगे शून्य लगाकर संचालन किया गया। उसके बाद स्थिति सामान्य होने के बाद रेलवे दोबारा अपनी ट्रेनों के नंबरों में बदलाव कर रहा है।
विज्ञापन

जो ट्रेन शून्य संख्या से पहचानी जाती थी, अब उन नंबरों को बदला जाएगा। व्यवस्था से संबंधित प्रक्रिया की कंप्यूटर सिस्टम में भी फीडिंग होने लगी है। 10 मार्च 2025 से ट्रेन नंबर 12527-28 रामनगर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 15063-64 नंबर हो जाएगा। इस ट्रेन में सुपरफास्ट का किराया लगता है। 10 मार्च के बाद इसका किराया भी एक्सप्रेस का हो जाएगा।
म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें