फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मानकों के उल्लंघन और हादसे पर होगी एनएसए की कार्रवाई

Sat, 04 Oct 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दीपावली पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में डीएम व एसएसपी ने आतिशबाजी लाइसेंसियों की बैठक ली। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि मानक उल्लंघन और हादसे पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई होगी। सीसीटीवी लगावाना होगा। एसडीएम, सीओ और सीएफओ पटाखा फैक्टरियों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

डीएम मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि सभी आतिशबाजी लाइसेंसी अपने लाइसेंस की क्षमता से अधिक आतिशबाजी का निर्माण न करें। सभी आतिशबाजी लाइसेंस धारक अपने-अपने स्थल पर सीसीटीवी लगवाना सुनिश्चित करें। जिस पर अनार बनाने का लाइसेंस है, वह फुलझड़ी एवं अनार ही बनाएंगे। कोई भी आतिशबाजी लाइसेंसी माचिस, पॉप-पॉप और मिसाइल का निर्माण नहीं करेगा। सभी आतिशबाजी लाइसेंस अपने रॉ मैटीरियल, तैयार माल स्टाॅक का पूर्ण लेखा बनाना सुनिश्चित करेंगे।
डीएम ने सभी एसडीएम, सीओ और मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिए कि तीनों एक सप्ताह के भीतर संयुक्त रूप से पटाखा फैक्टरियों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

सभी आतिशबाजी लाइसेंसी निर्धारित स्थान के अंदर ही व्यवसाय करेंगे। किसी लाइसेंसी के यहां उनकी लापरवाही एवं मानक का उल्लंघन होने के कारण कोई दुर्घटना होने पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी आशीष तिवारी ने अपने-अपने थाना प्रभारी एवं बीट निरीक्षक को प्रत्येक आतिशबाजी फैक्टरी का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, एसडीएम सुबोध कुमार, एसडीएम नकुड़, रामपुर मनिहारान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें