फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इस्लामिक संस्थान दारुल-उलूम में अब नहीं ले जा सकेंगे ये वस्तु, पकड़े जाने पर निष्कासन तय

Tue, 22 Apr 2025 04:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

देवबंद के दारुल उलूम में इस्लामिक शिक्षा हासिल कर रहे छात्रों को अब नए नियम का पालन करना होगा। यदि कोई छात्र इस नियम को तोड़ता है तो उसका शिक्षण संस्थान से निष्कासन पक्का है।
विज्ञापन
दारुल उलूम, देवबंद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद में इस्लामी शिक्षा के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम में छात्रों को अनुशासन में रखने के लिए प्रबंधतंत्र ने मल्टीमीडिया मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है। प्रबंधतंत्र का तर्क है कि छात्र उद्देश्य से न भटके और पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाएं इस्तेमाल यह कदम उठाया गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को संस्था में छात्रावास के प्रभारी मौलाना मुफ़्ती अशरफ अब्बास की ओर से चस्पा आदेश पत्र में छात्रों को मल्टीमीडिया मोबाइल का इस्तेमाल न करने को कहा गया है, साथ ही कहा गया कि यदि तलाशी के दौरान किसी (नए या पुराने) छात्र के पास से मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद होता है तो उसके खिलाफ तुरंत अखराज (नाम काटने) की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:डेढ़ करोड़ की चरस पकड़ी: मेरठ में UP STF और दिल्ली NCB ने की बड़ी कार्रवाई, नौचंदी थाना पुलिस को भनक तक नहीं
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इतना ही नहीं प्रबंधन ने सख्ती बरतते हुए आदेश पत्र में यह भी कहा है कि जिस किसी के पास मोबाइल मिलेगा वे उसी का माना जाएगा, वो चाहे इस्तेमाल में हो या न हो। ऎसे छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी।

मुफ्ती अशरफ अब्बास का कहना है कि छात्रों को अनुशासन में रखने और पढ़ाई की तरफ ध्यान आकर्षित कराने के लिए मल्टीमीडिया मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई गई है, जिससे छात्र जिस उद्देश्य के लिए यहां आए हैं उसे मेहनत और लगन के साथ पूरा कर सकें।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी प्रबंधतंत्र ने आदेश जारी कर मल्टीमीडिया मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई थी। इतना ही नहीं छात्रावास में रहने वाले छात्रों के कमरों की तलाशी दौरान बरामद हुए मोबाइलों को जब्त कर लिया गया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें